13.7 C
Jammu
Monday, March 2, 2026

सुंदरबनी : भव्य नगर कीर्तन में उमड़ी श्रद्धा, ‘बोले सो निहाल’ से गूंजा शहर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व पर सजा नगर कीर्तन !

शुक्रवार को सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर जिला राजौरी के अंतर्गत शहर सुंदरबनी में भी भी भव्य और श्रद्धापूर्ण नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा ठंडापानी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा सुंदरबनी में संपन्न हुआ।

मार्ग में साथ-साथ शबद कीर्तन और गुरबाणी के पाठ होते रहे। “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख संगत के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी भाग लिया। श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रशाद की व्यवस्था की गई, जहां सभी को समान रूप से प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान युवाओं ने गतका का प्रदर्शन कर वीरता और सिख परंपरा का परिचय दिया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles