रियासी: आज पूरे जिले में संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी द्वारा रियासी कोर्ट परिसर में भी 76वां संविधान दिवस आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में रियासी कोर्ट के सभी जज, अधिवक्ता और कोर्ट परिसर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की महत्ता, इसके उद्देश्यों और नागरिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए करते हुए उनकी प्रतिमा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।



