27.9 C
Jammu
Thursday, July 23, 2026

एलओसी के पास पुंछ जिले में नौ जंग लगे मोर्टार शेल बरामद, नियंत्रित विस्फोट में नष्ट

जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिला में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास मेंढर सेक्टर के अग्रिम गांव में शनिवार को कम से कम नौ जंग लगे मोर्टार शेल बरामद किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ये मोर्टार शेल मेंढर सेक्टर के मनकोट क्षेत्र में सेना की टुकड़ियों द्वारा क्षेत्र प्रभुत्व (एरिया डॉमिनेशन) अभियान के दौरान बिखरे हुए पाए गए।

बरामदगी के बाद पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया। सेना की बम निष्क्रियकरण (बॉम्ब डिस्पोजल) टीमों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, सभी मोर्टार शेल को नियंत्रित विस्फोट के जरिए सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया और इस दौरान किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और आगे भी तलाशी अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles